सेवा ही इंसानियत का संदेश
सेवा ही इंसानियत का संदेश
सनावद. विश्वमें हिंसा का वातावरण बन रहा है। इंसान एक दूसरे के खून का प्यासा है। ऐसे दौर में मानव समिति 32 साल से पीड़ित मानवता की सेवा कर रही है। यह सेवा समूचे विश्व को इंसानियत का संदेश दे रही है। यह बात स्थानीय जैन धर्मशाला में मानव समिति द्वारा आयोजित 32वें विकलांग शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशस्तर पर शहीद कैप्टन हमीद खां साम्प्रदायिक सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अजीजुद्दीन शेख (खरगोन) ने कही। इस अवसर पर संचेती हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. संदीप पटवर्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. मार्या, डॉ. आदित्य रेड्डी, डॉ. सोनवणे, डॉ. प्रियंका, डॉ. अनुजा, मानव समिति संस्थापक डॉ. गजानन वर्मा, अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, सचिव प्रीतम जैन सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन संदीप चौधरी ने किया।
व्यापारीसंघ को दिया जवाब
मंडलेश्वर. भारतीयस्टेट बैंक प्रबंधक जॉय मुखर्जी ने पिछले दिनों व्यापारी संघ की ओर से मिले पत्र का जवाब दिया। इंटरनेट लाइन का संचालन बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा से होता है। लिंक फेल होने से कामकाज नहीं हो पाता। दूसरी बैंकों में वी-सेट लगे हैं जो लाइन फेल होने पर भी संचालित होती है। भवन मालिक ने छत पर वी-सेट लगाने की परमिशन नहीं दी। इस कारण लाइन खराब होने पर लिंक फेल हो जाती है।