पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 सीसीटीवी से हिंदू संगम की निगरानी

30 सीसीटीवी से हिंदू संगम की निगरानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वरमें आज होने वाले मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन के लिए सनावद के 30 सीसीटीवी आयोजन स्थल और आसपास लगाए गए हैं। हिंदू सम्मेलन और संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए इन कैमरों में वाई फाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कनेक्टिविटी आठ स्थानों पर लगे वाई फाई टॉवर से होगी। इसका सेंटर पाइंट आयोजन स्थल के समीप ही बनाया गया है। 10 से अधिक कार्यकर्ता सीसीटीवी में आने वाले दृश्यों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी आने पर सेंटर पाइंट से सूचना दी जाएगी।

आरएसएस सनावद नगर कार्यवाह राजिल नायिक तहसील प्रचार प्रमुख दिलीपसिंह पंवार ने बताया आरएसएस कार्यकर्ताअों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे जुटाकर महेश्वर में आयोजित संगम में लगाए गए हैं।

शहरसे 2200 आरएसएस कार्यकर्ता जाएंगे

आजआयोजित सम्मेलन में शहर से करीब 2200 आरएसएस कार्यकर्ता महेश्वर के लिए रवाना होंगे। इसमें महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा शहर से करीब चार हजार से अधिक लोगों ने सम्मेलन में पहुंचने के लिए अपना पंजीयन कराया।

मुस्लिमव्यक्ति ने तैयार किया हिंदू संगम का मंच

हिंदूसम्मेलन में निमाड़ क्षेत्र की सांप्रदायिक एकता की मिसाल भी देखने को मिलेगी। सम्मेलन के लिए लगभग 50 टन वजनी मंच बनाने में मुस्लिम समाज का योगदान है। इसे सनावद के अबरार असरार ने महज 20 घंटे में तैयार किया है। मंच 116 फीट लंबा, 16 फीट चौड़ा 12 फीट ऊंचा बनाया गया है। इस तरह का विशाल मंच निमाड़ में पहले कहीं नहीं बना।

सम्मेलन

महेश्वर में सनावद से गए सीसीटीवी से हिंदू सम्मेलन की निगरानी होगी।