पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहरजी का नाम..

भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहरजी का नाम..

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भजलोदादाजी का नाम भजलो हरिहरजी का नाम.. इन भजनों की स्वर लहरियों से नावघाट खेड़ी स्थित दादा दरबार गूंज उठा। सोमवार को श्री 1008 छोटे दादाजी हरिहरजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुबह से ही भक्तगण दादा दरबार पहुंच गए थे।

सुबह वेद पाठी ब्राह्मणों ने यजुर्वेद सामवेद संहिता के वेदमंत्रों के पाठ के साथ श्री दादाजी का पूजन- अर्चन किया। तत्पश्चात छोटे सरकार ने श्री दादाजी की चरण पादुकाओं का दूध एवं पंचामृत से अभिषेक भी किया। भजन-कीर्तन कर श्री दादाजी का नाम जप रहे श्रद्धालुओं के बीच दोपहर 12 बजे छोटे सरकार पहुंचे। भक्तों ने उनसे आशीर्वाद लिया। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद रात आठ बजे 108 दीयों के साथ शृंगार महाआरती की गई। बाद में भंडारा प्रसादी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महाराष्ट्र दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों के साथ विदेश के श्रद्धालु भी दादाजी धाम पहुंचे थे।

श्रीश्री छोटे दादाजी हरिहर भोले की चरण पादुकाओं का पूजन करते छोटे सरकार।