पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निवारण शिविर में लोगों ने नहीं दिखाई रूचि

समस्या निवारण शिविर में लोगों ने नहीं दिखाई रूचि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी ने सोमवार को लगाया शिविर, मात्र तीन लोग ही पहुंचे

सिटीरिपोर्टर|सनावद

बिजलीकंपनी ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए सोमवार को शिकायत निवारण शिविर लगाया गया था। लेकिन शहर के लोगों ने इसमें बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखाई। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ शिविर शाम 4 बजे तक चला। लेकिन शिविर में अपनी शिकायतों को लेकर सिर्फ तीन ही लोग शिवर में पहुंचे।

कंपनी के शहर सहायक यंत्री केके गुप्ता ने बताया शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बिल, बिजली अन्य सेवा संबंधी शिकायतों को सुनना और उनका निराकरण करना था। लेकिन उपभोक्ताओं ने इसमें रूचि ही नहीं दिखाई। सुबह से शाम तक मात्र तीन लोग ही शिविर में पहुंचे। इनमें दो मामले मीटर बदलने और एक भार कम करने को लेकर था। शहर के शरद बिरले बिजली भार कम की शिकायत लेकर आए थे, जिसका निराकरण कर दिया गया है। वहीं दीपमाला कमल वर्मा और सफदर पिता सरदार अली मीटर बदलवाने की शिकायत लेकर आए थे। श्री गुप्ता ने बताया शिविर में आए लोगों की जानकारी शाम में ही कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

आजसुनेंगे बिजली बिल संबंधी समस्याएं

बड़वाह| बिजलीकंपनी उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहर वितरण केंद्र प्रभारी कनिष्ठ यंत्री हेमेश बंसल ने बताया सुबह 10 बजे सूरज मार्केट में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ता अपनी बिल संबंधी और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए संपर्क कर सकते हैं। शिविर में बड़वाह संभाग कार्यपालन अभियंता डीके गांठे भी मौजूद रहेंगे।