नपा का साधारण सम्मेलन 12 को
सनावद| जिलानगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। सम्मेलन की सूचना सभी पार्षदों को जारी की गई है। साथ ही नए बायपास से भारी वाहनों को निकालने का निर्णय भी लिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष लाली शर्मा के अनुसार सम्मेलन में निर्माण, स्वास्थ्य, राजस्व, जल, स्टाेर, योजना और स्थापना शाखा के कामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही परिषद की सहमति से विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी।