- Hindi News
- नाबालिग के साथ ज्यादती दूसरी ने पीया कीटनाशक
नाबालिग के साथ ज्यादती दूसरी ने पीया कीटनाशक
जिले के दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को नाबालिगों से जुड़े मामले सामने आए हैं। भीकनगांव थाने के खालदा में नाबालिग (14) के साथ ज्यादती हुई वहीं मंडलेश्वर के चोली में 17 वर्षीय लड़की ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस ज्यादती के आरोपी को ढूंढ रही है जबकि कीटनाशक पीने वाली नाबालिग की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
केस-2
केस-1
नाबालिग से ज्यादती आरोपी फरार
भीकनगांवथाने के खालदा में शनिवार सुबह 7 बजे नाबालिग (14) शौच के लिए गई थी। आरोपी ललित कोमल गुर्जर (22) ने उसके साथ ज्यादती की और फरार हो गया। नाबालिग के परिजनाें ने थाने पर शिकायत दर्ज की है। आरोपी बड़वाह के पीतनगर का निवासी है। फिलहाल खालदा में रहता है।
मानसिकसंतुलन ठीक नहीं था
मंडलेश्वरथाने के चोली में शुक्रवार रात 8 बजे नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल अस्पताल लाए। शनिवार शाम 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया नाबालिग का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसे मिर्गी बीमारी की शिकायत भी थी। पीएम सोमवार सुबह होगा।
दो मामले : भीकनगांव थाने के खालदा और मंडलेश्वर के चोली गांव की घटना