- Hindi News
- सच्ची घटना पर आधारित फिल्म मोक्ष की शूटिंग शहर में कल से
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म मोक्ष की शूटिंग शहर में कल से
राईट कांसेप्ट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म मोक्ष की पूरी यूनिट शहर पहुंच गई है। फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू होगी। सत्य घटना पर आधारित साईको-सस्पैंस थ्रिलर फिल्म में योगेष पगारे और मीनाक्षी कटीला मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके साथ ही मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री साम पावरी के भतीजे जुबीन पावरी, सीरियल कलाकार कंचन भुजबल भी दिखेंगे। फरहान अख्तर, करण जौहर, तिग्मांशु धुलिया जैसे निर्देशकों जैसे योगेश पगारे भी फिल्म में अभिनेता और निर्देशक दोनों ही भूमिकाओं में होंगे। कहानी और पटकथा शहर के पत्रकार पुष्पेंद्र आल्बे ने लिखी है। निर्माता आल्बे और कमल चौहान ने बताया पहले सात दिनों की शूटिंग विद्युतनगर में एक बंगले में होगी। इसके बाद की शूटिंग डाबरिया क्षेत्र, बिस्टान नाका और आसपास की लोकेशन पर की जाएगी।
निमाड़ी प्रतिभाओं को मौका हिंदुस्तानी भी दिखेंगे
फिल्ममें शहर के तीन कलाकार भी छोटी पर अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। पत्रकार प्रकाश हिन्दूस्तानी भी दिखाई देंगे। निर्माता कमल चौहान ने बताया मई या सितंबर 2015 में रिलीज होगी। पहले तिलिस्म नामक फिल्म बना रहे थे, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाज कोसला कुलसेकरा नजर आने वाले थे लेकिन कुलसेकरा फिल्म में हीरो होंगे। फरवरी में विश्वकप और आईपीएल के चलते कुलसेकरा के साथ अप्रैल-मई में तिलिस्म की शूटिंग संभव थी, इसीलिए मोक्ष बनाई जा रही है।