- Hindi News
- राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएगा हिंदू संगम
राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएगा हिंदू संगम
वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए 10 फरवरी 2015 को महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू संगम होगा। इसे लेकर मालवा प्रांत के 6000 गांव-फलियों नगर बस्तियों में धर्म रक्षा समितियां गठित की गई हैं। ये समितियां समरस, संगठित स्वावलंबी समाज की रचना तो करेंगी ही धर्म जागरण, पर्यावरण रक्षण सहित राष्ट्र निर्माण कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। शनिवार को भिलटदेव मंदिर में गोगावां खंड के मां नर्मदा कलश वितरण समारोह यह बात मां नर्मदा हिंदू संगम के जिला प्रचार प्रमुख प्रकाश भावसार ने कही। गोगावां तहसील संयोजक रितेश चौहान ने बताया समारोह में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। समारोह में आयोजन समिति के विभाग सहसंयोजक नरेंद्रसिंह चौहान, खरगोन जिला संयोजक किशोर छटिये गोगावां तहसील प्रभारी नीरज अमझरे मौजूद थे। अतिथियों ने नर्मदा कलश पूजन कर ग्राम रक्षा समितियों को बांटे।
13बस्तियों का कलश वितरण आज
मांनर्मदा हिंदू संगम महेश्वर के निमित्त खरगोन नगर की 13 बस्तियों का नर्मदा कलश वितरण 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे गायत्री मंदिर में होगा।