पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी से मिल सकते हैं विद्यार्थियों को स्मार्टफोन

जनवरी से मिल सकते हैं विद्यार्थियों को स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को जनवरी में स्मार्ट फोन मिल सकता है। हालांकि अभी इसके आदेश जिले के कॉलेजों में नहीं आए हैं लेकिन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा की गई विभागीय योजनाओं की गत दिवस भोपाल में समीक्षा बैठक में ये संकेत दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 75 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति पर ही स्मार्ट फोन मिल सकेंगे। पीजी कॉलेज में नए सत्र में 3200 जीडीसी में करीब 300 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

वीसीमें हो सकता है खुलासा - 16दिसंबर को उच्च शिक्षा आयुक्त सचिन सिन्हा की वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस योजना के अन्य प्रावधानों का खुलासा हो सकता है। हालांकि श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट फोन में आने वाली तकनीकी खराबियों को सुधारने के लिए जिला स्तर पर संबंधित कंपनी द्वारा सर्विस सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।