भास्कर संवाददाता. बड़वानी
भास्कर संवाददाता. बड़वानी
लोक अदालत में शनिवार को टूटे रिश्तों के तार फिर जुड़ गए। जज, वकील सैकड़ों लोगाें की मौजूदगी में पांच साल से जुदा एक जोड़े ने बच्चाें के भविष्य की खातिर फिर हमसफर बनना स्वीकार किया। जमीन विवाद के चलते एक-दूसरे से दूर हुए भाइयों ने भी दूरियां मिटा दी।
17 वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे दंपती मामूली विवाद के चलते करीब 5 साल से अलग रहकर तलाक का केस लड़ रहे थे। शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश आर.के. श्रीवास्तव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह की समझाइश दोनों पक्षों के वकील के.एस. शेख एवं संजय तोमर के प्रयास से डही वासी पड़छिया पिता सुरसिंह बड़वानी के बमनाली गांव की दुर्गाबाई ने तलाक का केस वापस ले लिया। साथ ही कोर्ट में एक-दूसरे को माला पहनाई परस्पर हाथ थामकर अपने घर खुशी-खुशी चल दिए। दंपती की पांच संतान हैं। मनमुटाव के चलते दो लड़के एक लड़की दुर्गाबाई (माता) के पास दो लड़की पड़छिया (पिता) के पास रह रही थी। पड़छिया ने कहा हमारे अलग रहने से सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हो रहे थे। अब दोनों मिलकर उनका भविष्य संवारेंगे।
पांच साल बाद एक हुए तो खिल उठे चेहरे