पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की कमजोरी पर सहायक आयुक्त ने 4 शिक्षकों को नोटिस दिए

विद्यार्थियों की कमजोरी पर सहायक आयुक्त ने 4 शिक्षकों को नोटिस दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट स्कूलों के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित नहीं कर पाए। सहायक आयुक्त आरके जैन ने शनिवार सुबह 10.30 बजे से 35 फीसदी उत्कृष्ट प्रायमरी मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यार्थी अंग्रेजी, विज्ञान गणित में कमजोर निकले। मिडिल स्कूल क्रमांक 1 में 8वीं के विद्यार्थी बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा गुड मॉर्निंग पूजा नहीं पढ़ सके। 20 तक पहाड़े भी याद नहीं थे। रोष जताने के साथ श्री जैन ने शिक्षकों एक जनशिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।

श्री जैन ने मिडिल स्कूल क्रमांक 1, प्रायमरी स्कूल क्रमांक 4, चूनाभट्‌टी स्थित कन्या प्रायमरी मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। प्रायमरी स्कूल क्रमांक 4 में उन्होंने बोर्ड पर ब्याज का सवाल हल करने को दिया। 5वीं के छात्र कान्हा उमेंद्रसिंह के सही ढंग से सवाल हल करने पर उन्होंने उसे शाबासी दी। स्कूल के किचन शेड में मध्याह्न भोजन के लिए महिलाएं पराठे बना रही थी। पराठों को सेंकने के लिए वे अंगुलियों से तेल लगा रही थी। इस पर श्री जैन ने आपत्ति ली। उन्होंने चम्मच से तेल लगाने की हिदायत दी। चूनाभट्‌टी स्थित कन्या प्रायमरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान सलीम खान तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को गणित पढ़ा रहे थे। खान सहायक सामग्री का उपयोग कर सरल तरीके से बच्चों को सवाल हल कराते नजर आए। उन्होंने खान के अध्यापन कार्य की प्रशंसा की। श्री जैन ने कहा स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए शिक्षक ईमानदारी से कार्य नहीं कर रहे हैं। सतत अनुपस्थित विद्यार्थी को स्कूल लाने के लिए पालकों से संपर्क नहीं किया जा रहा है। शिक्षक ईमानदारी से अपना कार्य करें। हमारा काम सिर्फ नोटिस देना नहीं है। विभाग बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी करेगा। सहायक आयुक्त श्री जैन ने कहा 10 जनवरी तक बीईओ बीआरसी के जरिए बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सूची बुलाई है। इस दौरान बीईओ राजश्री पंवार, इकबाल आदिल, बीआरसी जे.पी. यादव मौजूद थे।

स्कूल का निरीक्षण करेंगे 42 अफसर

प्रायमरी,मिडिल स्कूलों में सोमवार प्रतिभा पर्व के बच्चों की शैक्षणिक दक्षता का मूल्यांकन होगा। कलेक्टर ने 42 अफसरों को 108 प्रायमरी मिडिल स्कूल के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है। वे विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पर्यवेक्षण करेंगे।

विद्यार्थ