- Hindi News
- टॉफी देकर पूछने लगे छोटी बालिकाएं कहां हैं
टॉफी देकर पूछने लगे छोटी बालिकाएं कहां हैं
खरगोन | सनावदरोड के न्यू हाउसिंग बोर्ड की विंध्यविहार कॉलोनी में सोमवार शाम 5.15 बजे एक युवक आया ओर बगीचे में खेल रहे बच्चों से क्षेत्र की जानकारी ली। उसने बच्चों को टॉफी पानी पूरी खिलाने का लालच देकर कॉलोनी में रहने वाली बालिकाओं के बारे में पूछा। कॉलोनी की महिलाओं के आने के बाद युवक फरार हो गया। मौके पर आरक्षक सतीश सोहनी पहंुचे और कॉलोनीवािसयों सहित बच्चों से बात की। मैदान में खेल रहे हर्ष, वेदांत, राज, श्रजल ने बताया युवक पैदल आया था। उने कहा- लड़कियों की जानकारी दोगे तो 10 रुपए दूंगा। कॉलोनी की सीमा बैस सीमा सरजोलिया ने बताया खिड़की से उन्होंने भी युवक को बच्चों से बात करते देखा था। उसका कद छोटा रंग सावला है। होंठ कटा हुआ था। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष होगी।