- Hindi News
- मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे
12 फरवरी को निकलेगी पालकी यात्रा
भास्करसंवाददाता | खरगोन
नवग्रहमेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कल्गी तुर्रा के लोक गीत गूंजेंगे कोई बाॅलीवुड की बड़ी हस्ती आएगी। 12 फरवरी को भगवान नवग्रह की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। व्यापारियों ने बताया अब तक मेले में पालकी यात्रा के साथ परंपरागत तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते आए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष विपिन गौर ने कार्यक्रमों पर हो रहे खर्च को फिजुल बताया। श्री गौर ने कहा- मेले में लगा पैसा शहरवासियों का है। उसे जरा से मनोरंजन के लिए व्यर्थ खर्च नहीं कर सकते। उधर सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने कहा- परिषद बैठ चुकी है, यह निर्णय अध्यक्ष ही करेंगे। प्रदेशभर में ख्यात श्री नवग्रह मेले में बीते वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे। पहले कवि सम्मेलन हुआ। इसके बाद निमाड़ी विधा के कलाकारों ने कलगी-तुर्रा पेश किया। आखिरी कार्यक्रम में कॉमेडी नाइट विद कपिल में कपिल शर्मा की बुआ का किरदार करने वाली उपासना सिंग ग्रुप ने प्रस्तुति दी थी।
मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।