पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ितों का इलाज किया

स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ितों का इलाज किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले डाक्टर का पंचनामा

भास्करसंवाददाता|बिस्टान

स्वास्थ्यके प्रति सतर्कता बरतते हुए सोमवार को स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का भ्रमण कर पीडि़़तों का उपचार किया। वहीं ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया।

जानकारी अनुसार भगवानपुरा बीईई टीआर मिनोरा बीसीएम आशीष पंवार ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य सलाह ग्रामीणों को दी। झगड़ी पंचायत के तलघर फालिया में माता-पिता सहित चार बच्चे सामान्य उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर मेडिकल आफिसर मांडवखेड़ा के डॉ. बीएम दत्ता टीम ने इलाज शुरू किया। परिवार के कुंती रेवाराम, मना रणछोड, काशीराम रेवाराम, विजय रेवाराम, पूरा पति मना उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। क्षेत्र की एएनएम इंद्रा पारकर द्वारा गांव में क्लोरिन -ब्लीचिंग का कार्य भी संपन्न पाया गया। वहीं एमपीडब्ल्यू एसएल माहिले ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। इसकी सूचना जिले के डॉ. सुनील वर्मा को मौके से सूचना देकर पंचनामा बनाया गया।