पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक ने निकाली चिट्‌ठी पंच उम्मीदवार मां हारी

बालक ने निकाली चिट्‌ठी पंच उम्मीदवार मां हारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंच चुनाव में दो उम्मीदवारों को मिले थे बराबर मत

भास्करसंवाददाता|कसरावद

रूपखेड़ापंचायत के पंच निर्वाचन में दो महिला उम्मीदवारों को 35-35 बराबर मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने चार साल के कान्हा से एक चिट्ठी निकालने को कहा तो पंच चुनाव में मां को हार िमली।

पंच चुनाव में गांव की संतोषीबाई रुसीबाई को 35-35 मत मिले थे। सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल सपकाले द्वारा शासकीय कॉलेज में दोनों के समक्ष चिट्‌ठी उछालकर संतोषीबाई के चार वर्षीय पुत्र कान्हा को बुलाकर एक चिट्‌ठी निकलवाई। इसमें मां को हार मिली वहीं प्रतिद्वंदी रुसीबाई को जीत मिली।

अपनी मां के साथ कान्हा।