- Hindi News
- शिक्षकों ने हाल में जगह नहीं होने पर बाहर खड़े होकर प्रशिक्षण लिया
शिक्षकों ने हाल में जगह नहीं होने पर बाहर खड़े होकर प्रशिक्षण लिया
सामुदायिकस्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्रों के स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण के दौरान हाल शिक्षकों से भर गया। कुछ शिक्षकों ने हाल के बाहर खड़े रहकर प्रशिक्षण लिया वहीं कईं शिक्षकों को जगह नहीं मिलने पर परेशान होते रहे। नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए।
शिक्षिका हेमलता बुंदला मावि मुकुंदपुरा, छाया पटेल मावि निमरानी, पूनमचंद याव उमरिया, संतोष बर्वे, जाहिदा हाशमी साधना ने बताया ब्लाक के प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को एसएमएस कर प्रशिक्षण में बुलाया गया था। स्कूली बच्चों को पेट विकार के तहत कृमिक नाशक दवाइयां उल्टी-दस्त के दौरान दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शिक्षकों को काफी परेशानी हुई। प्रशिक्षण में उचित बैठक व्यवस्था नहीं होने से असुविधा उठानी पड़ी। पहले जनपद पंचायत सभागृह में प्रशिक्षण दिया जाना था बाद में बदलाव किया गया। ऐन वक्त पर सामुदायिक अस्पताल के हाल में प्रशिक्षण दिया गया। कई शिक्षक प्रशिक्षण के बाद आते रहे।
हाल के बाहर खड़े रहकर शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।