खरगोन को हराकर गोगावां फाइनल में
क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल अाज
भास्करसंवाददाता|गोगावां
तहसीलमैदान पर चल रहे दस दिनी लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफायनल सोमवार को खेला गया। सेमीफायनल मैच में डीआरपी खरगोन टीम को लवर्स क्रिकेट क्लब गोगावां ने हराकर फायनल में प्रवेश किया। स्पर्धा में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। सेमीफायनल मैच में लवर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम की ओर से मोहसिन खा ने 34 रन आसिफ ने 31 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी डीआरपी खरगोन की टीम 144 रन पर आलआउट हो गई। टीम 22 रन से मैच हार गई। इस तरह गोगावां टीम ने फायनल मैच में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफायनल मैच जिमखाना खंडवा मोहम्मदपुर टीम के बीच खेला जाएगा। स्पर्धा का फायनल मैच बुधवार को होगा। प्रथम पुरस्कार 21 हजार नकद दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपए नकद रखा गया है।
सेमीफाइनल मैच खरगोन गोगावां के बीच खेला गया।