- Hindi News
- समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
> शालावार और छात्रवार परिणाम की प्रविष्टी की जाएगी
भास्करसंवाददाता|सनावद
इसबार समेकित छात्रवृत्ति योजना में क्रियान्वित समग्र शिक्षा पोर्टल में वर्ष 2013-14 के परीक्षा परिणाम को दर्ज किया जाएगा। शालावार छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टी शिक्षा विभाग पोर्टल में होगी। यह निर्देश राज्य शासन ने दिए हैं।
समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जाता रहा है। इसमें कक्षा पहलीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को समग्र आईडी के आधार पर सभी शासकीय अशासकीय शालाओं से संकुल केंद्र शाला से मैप कर छात्रवृत्ति स्वीकृति भुगतान की कार्रवाई की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजना में स्वीकृति के लिए परीक्षा परिणाम की प्रविष्टी, नए विद्यार्थियों की मैपिंग और पात्रता संबंधी जानकारी में संशोधन का काम किया जाएगा। इसमें पहले शालावार, छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टी पोर्टल पर की जाएगी।
प्रोफाइल में कर सकते हैं संशोधन
पोर्टलपर विद्यार्थी की प्रोफाइल में बैंक खाता, मोबाइल नंबर पात्रता संबंधी जानकारी में जरूरत अनुसार संशोधन किया जा सकेगा। इस काम के लिए छात्रवृत्ति पात्रता पर्ची पोर्टल से डाउनलाेड की जा सकेगी। जिसे शाला प्रमुख सत्यापित कर संकुल प्राचार्य को एक साथ प्रस्तुत करेंगे। संकुल प्राचार्य पोर्टल पर उसकी आॅनलाइन प्रविष्टी कराएंगे। ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रोफाइल अब तक समग्र शिक्षा पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है, उनकी प्रोफाइल निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दर्ज होगी।