- Hindi News
- जीत के लिए मतदान केंद्र संख्या से दोगुने करना होंगे कार्यकर्ता
जीत के लिए मतदान केंद्र संख्या से दोगुने करना होंगे कार्यकर्ता
लोकप्रिय हो रहा है मैसेंजर -बोंिद्रया
बोंद्रिया ने आईटी सेल के कार्यों की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने पॉवर प्रजेंटेशन द्वारा भाजपा संवाद सेतु की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा यह मैसेंजर तेजी से लोकप्रिय होकर प्रचार-प्रसार में सहयोगी साबित हो रहा है। इसका उपयोग नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कार्यों, योजनाओं, पार्टी की गतिविधियों पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएगा।
जिला संयोजक प्रकाश भावसार नेे आईटी सेल के कार्यों की जानकारी देकर बैठक का उद्देश्य बताया।
सोशल मीडिया जिला सह संयोजक यश गोधा ने कहा सोशल मीडिया का जिला वृत प्रस्तुत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डंडीर ने बताया लोकसभा चुनाव में आईटी सेल सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
यह दी जानकारी
भास्कर संवाददाता|खरगोन
आगामीनगरीय निकाय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश संयोजक विकास बोंद्रिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। श्री बोंद्रिया ने कार्यकर्ताओं से कहा- दोनों ही चुनावों में भाजपा की जीत के लिए जिले में जितने मतदाता केंद्र है उससे दोगुने कार्यकर्ता बनाने की जरूरत है। कार्यकर्ता पदाधिकारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में भाजपा आईटी सेल, युवा मोर्चा आईटी सेल, सोशल मीडिया के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा संवाद सेतु मल्टी मीडिया मैसेंजर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। बैठक में भाजपा जिला संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक प्रकाश भावसार, सोशल मीडिया जिला संयोजक यश गोधा युवा मोर्चा आईटी सेल जिला संयोजक संतोष मेवाड़े मौजूद थे। संचालन जिला सहसंयोजक राजेंद्र चंदेल जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बड़ोले ने किया। आभार सोशल मीडिया सेल जिला सहसंयोजक पुष्पक पाटीदार ने माना।