पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंधान्या के कुंवरजी की साहीवाल गाय ने सबसे ज्यादा दूध देकर दिलाया ब्लॉक स्तरीय प्रथम पुरस्कार

पंधान्या के कुंवरजी की साहीवाल गाय ने सबसे ज्यादा दूध देकर दिलाया ब्लॉक स्तरीय प्रथम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकके ग्राम पंधान्या के गोपाल कुंवरजी दयाराम पाटीदार को उनकी साहीवाल नस्ल की गाय ने 11.845 लीटर रोजाना दूध देकर गोपाल पुरस्कार के तहत ब्लॉक स्तर पर पहला पुरस्कार दिलाया। पुरस्कार चयन के लिए तीन दिनों से पशु चिकित्सालय में 11 चयनित गायों के दूध का मूल्यांकन किया जा रहा था। दूसरे स्थान पर पंधान्या के ही मोहनलाल लिंबाजी पाटीदार की गीर नस्ल की गाय रही। उसका दूध रोजाना 10.818 लीटर नापा गया। तीसरा स्थान छालपा के प्रवीण राधेश्याम पाटीदार की गीर गाय को मिला। उनकी गाय ने रोजाना 8.538 लीटर दूध दिया। चयन प्रक्रिया में विकासखंड स्तर पर 23 आवेदन आए थे।

कृषिमहोत्सव में होगा सम्मान

चयनितगाे पालकों का सम्मान 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले कृषि महोत्सव में किया जाएगा। चयन स्पर्धा के निर्णायक मंडल में जनपद सीईओ राजेंद्र शर्मा, वीईओ डॉ. एसके पाठक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी थे। डॉ. पाठक ने नियम अनुसार अभिलेखों का संधारण किया। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. विलसन डाबर भी मौजूद थे।