नर्स की शिकायत पर निर्भया की कार्रवाई
> नर्स की शिकायत पर निर्भया की कार्रवाई
भास्करसंवाददाता| बड़वानी
जिलाअस्पताल की एक नर्स ने करीब एक माह से एक युवक की मजनूगीरी से परेशान होकर निर्भया से शिकायत की। शिकायत के बाद निर्भया टीम ने पकड़कर युवक को चेताया है। दोबारा ऐसी हरकत करने पर गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई है। निर्भया प्रभारी छब्बू पाटिल ने बताया जिला अस्पताल की एक नर्स ने रविवार को शिकायत की कि उसे सुखविलाास कॉलोनी का एक युवक पिछले कई दिनों से परेशान करता है। आते-जाते फब्तियां कसता है आगे-पीछे घूमता है। लिखित शिकायत मिलने पर श्रीमती पाटिल ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे घर से बुलाया और करीब एक घंटे तक दफ्तर मंे बैठाकर रखा और भविष्य में युवती के साथ किसी भी तरह की आपत्तिजनक शिकायत पाए जाने पर केस दर्ज करने और गिरफ्तार करने की चेतावनी दी। साथ ही युवक के परिजनों को भी युवक पर ध्यान देने को कहा।
मजनूगीरी करने वाले को चेताया