पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल संचालक ने डीईओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया

निजी स्कूल संचालक ने डीईओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजीस्कूल संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी पर अारटीई के तहत फीस भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामला शहर के बाल जगत हायर सेकंडरी का है। स्कूल संचालक अमित जायसवाल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसका खुलासा किया। इसमें उन्होंने दाखिला, रिजल्ट अनुमोदन मान्यता नवीनीकरण के लिए भी राशि की मांग करने का आरोप लगाया है।

श्री जायसवाल ने बताया डीईओ एसआर अचाले ने मौखिक रूप से आरटीई के तहत फीस भुगतान के लिए दस फीसदी राशि यानि 33041 रुपए की मांग की गई। इससे पहले भी शिक्षा सत्र 2011-12 के लिए फीस भुगतान के लिए 16 हजार रुपए की मांग की गई थी। अन्य निजी स्कूल को राशि का भुगतान हो चुका है। उन्होंने बताया डीईओ श्री अचाले की मांग पूरी नहीं करने पर करीब 10 माह देरी से फीस का भुगतान किया गया। श्री जायसवाल ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की थी। विभाग में पदस्थ उमादेवी मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों के दाखिले पर हस्ताक्षर के लिए भी राशि की मांग की जाती है। इसकी शिकायत भी कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद श्री अचाले ने श्रीमती मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। श्री जायसवाल ने बताया विभाग में दाखिले पर साइन के लिए 10 रुपए, रिजल्ट अनुमोदन के लिए 500 से 1 हजार एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए हाईस्कूल से 10 हायर सेकंडरी से 20 हजार रुपए का रेट फिक्स है।

^संबंधित स्कूल संचालक से मेरी कोई बात नहीं हुई है। राशि की डिमांड के आरोप निराधार है। आरटीई के तहत फीस भुगतान का प्रस्ताव मिला था। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।^ -एस.आर.अचाले, डीईओप्रभारी डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र बड़वानी।

निराधार है आरोप