- Hindi News
- अग्रसेन जयंती महोत्सव : आज से 4 दिनों तक होंगे आयोजन
अग्रसेन जयंती महोत्सव : आज से 4 दिनों तक होंगे आयोजन
{ अग्रसेन महाराज की 5199वीं जयंती महोत्सव
भास्करसंवाददाता|खरगोन
अग्रेयगणराज के संस्थापक अग्र बंधुओं के कुलपिता पूज्य अग्रसेनजी महाराज की 5199वीं जयंती महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। चार दिनी उत्सव 22 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान समाजबंधुओं के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव का समापन विशाल शोभायात्रा के साथ होगा। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं सचिव प्रतीक अग्रवाल ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे सीतामंगल भवन से ध्वजारोहण के बाद अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा सामाजिक चेतना वाहन रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि चतुर्भुज गोयल तथा संजय मित्तल की अध्यक्षता में महाराजाश्री की छवि की स्थापना, दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत होगी।
यह होंगे आयोजन
22 सितंबर : दोपहरमें सीतामंगल भवन में बच्चों एवं युवतियों के लिए विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। यूथ क्लब द्वारा अग्रवाल केबीसी गेम, स्लो साइकलिंग, चम्मच रेस, माइंड गेम। महिलाओं के लिए मेहंदी डेकोरेशन, डिस्पोजल ग्लास से टॉवर बनाना, पानी की कटोरी में अंटी डालना आदि स्पर्धाएं होंगी। शाम 7 बजे फैंसी ड्रेस नृत्य स्पर्धाएं होंगी।
23सितंबर : दोपहर1 बजे शतरंज स्पर्धा, विज्ञान प्रदर्शनी, एक मिनट गेम। शाम 7.30 बजे आनंद मेले के साथ आर्केस्ट्रा।
24सितंबर : दोपहर1 बजे चेयर रेस, मटकी फोड़ तथा यूथ क्लब सरप्राइज गेम होंगे। महिला मंडल द्वारा लिखित गेम, पगल्ये बनाना, निंबू रेस, सिक्के जमाना, ताश के गेम होगा।
25सितंबर : महोत्सवका समापन। शाम 5 बजे शोभायात्रा।