- Hindi News
- बड़वाह| नगरीयनिकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही अंतिम मतदाता
बड़वाह| नगरीयनिकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही अंतिम मतदाता
बड़वाह| नगरीयनिकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही अंतिम मतदाता सूची के पूर्व नाम जोड़ने घटाने को लेकर दावे-आपत्तियां ली गई थी। सोमवार को दावे-आपत्ति के निराकरण का अंतिम दिन है। प्रारूप (क, ख, ग) के आधार पर कर्मचारी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नपा सभागृह में कर रहे हैं। रविवार को प्रभारी एसडीएम अनुकूल जैन ने दावे-आपत्तियों की समीक्षा की। तहसीलदार संजय शर्मा सनावद तहसीलदार सत्येन्द्र बैरवा मौजूद रहे। एसडीएम ने हिदायत दी कि दावे-आपत्ति का निराकरण तय सीमा में बिना किसी राजनीतिक दबाव के संपन्न हो। करीब एक घंटे तक दस्तावेजों की समीक्षा के बाद एसडीएम महेश्वर रवाना हो गए।
मतदाता सूची की समीक्षा करने प्रभारी एसडीएम अनुकूल जैन पहुंचे।
मतदाताओं का भौतिक सत्यापन हुआ