ऐसी रोटी तो गाय भी नहीं खाएगी -बैरवा
रेल्वेस्टेशन स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में भारी अनियमितता व्याप्त है। जब इस बात की जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे एसडीएम अनुकूल जैन को लगी तो उन्होंने सनावद तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा को मौके का निरीक्षण करने भेजा। तहसीलदार छात्रावास पहुंचे तो अधीक्षिका अनुपस्थित पाई गई। बालिकाओं ने खुलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार ने छात्राओं से बात कर अनुपस्थित अधीक्षिका के खिलाफ पंचनामा बनाया। इस दौरान आरआई मोहन चटर्जी, पटवारी प्रीतमसिंह सागोरे भाजपा नेता खालिद मिर्जा भी थे। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने तहसीलदार के समक्ष छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। छात्राओं ने उन्हें मिल रहे भोजन की थाली तहसीलदार को दिखाई। अधपकी रोटियों को देखकर तहसीलदार ने भी नाराजी जताते हुए कहा ऐसी रोटी तो गाय भी नहीं खाएगी।
तहसीलदार ने खाना बनाने वाली महिलाओं को सख्त हिदायत दी कि वह खाना गुणवत्तापूर्ण बनाएं। यहां मिलने वाला भोजन भी मीनू अनुसार नहीं दिया जाता है। सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक रहती है। नाश्ते में मिलने वाले पोहे में भी इल्लियां निकलती है। जब इसकी शिकायत अधीक्षिका से की जाती है तो वे हमें डांटने लगती हैं और धमकाते हुए कहती हैं कि तुम बड़े घर की लड़कियों को यहां रहना है तो रहो वर्ना छात्रावास छोड़ दो। इस दौरान कुछ बालिकाओं ने बताया एडमिशन के समय अधीक्षिका ने छात्राओं से एक हजार रुपये की राशि बतौर रिश्वत के रूप में ली थी। अधीक्षिका शनिवार को घर चले जाती है। उनके पति भी यहां अक्सर आकर रुकते हैं। इसकी शिकायत भी बालिकाओं ने तहसीलदार को की।
तबीयत खराब है इसलिए खरगोन आईं -अधीक्षिका
छात्रावासअधीक्षिका कमला निगम ने दूरभाष पर बताया कि तबीयत खराब होने के चलते वह खरगोन आई हुई थी। उन्होंने कहा मैंने छुट्टी की एप्लीकेशन दे रखी थी। बच्चाें को मीनू अनुसार खाना दिया जा रहा है। कोई परेशानी है तो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। अधीक्षिका के अनुपस्थित रहने पर खाना बनाने वाली बाइयों को रुकना पड़ता है।
छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ तहसीलदार को शिकायत करती बालिकाएं।
पंचनामा बनाया
^छात्राओंकी शिकायत के बाद पंचनामा बनाया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को अवगत कराया जाएगा। साथ ही अधीक्षिका को भी नोटिस जारी किया जाएगा।^ -सत्येंद्रबैरवा, तहसीलदार,सनावद
परेशानीदूर की जाएगी
^तहसीलदा