पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग अपने स्तर पर कराएगा फसलों का सर्वे

विभाग अपने स्तर पर कराएगा फसलों का सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिर्चकी फसल पर वायरस अटैक से परेशान किसानों के दर्द पर मरहम लगाने काम उद्यानिकी विभाग करने जा रही है। शासन के अभी तक कोई निर्देश नहीं हैं लेकिन विभाग अपने स्तर पर सर्वे कराने जा रहा है। किसानों को इस सर्वे से मुआवजा तो नहीं मिलेगा लेकिन राहत जरूर मिलेगी। जहां पर वायरस अटैक शुरुआती चरण में है वहां फसलें बचाई जा सकती हैं। सर्वे के दौरान कम प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को सही ट्रीटमेंट की सलाह दी जाएगी। विभागीय अमले की टीमें बनाई है जो प्रभावित गांवों में जाकर किसानों से चर्चा कर रही है। रविवार को विभाग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा और मिर्च फसल की स्थिति देखी।

उप संचालक उद्यानिकी वकीलसिंह गुर्जर ने बताया जिले के बेड़िया, कसरावद, महेश्वर आसपास के गांवों से यह शिकायतें ज्यादा आई थी। कई खेतों में 50 प्रतिशत से अधिक फसलें प्रभावित हुई है, वहां फसलों को बचाने की कोई गुंजाइश नहीं है। अफसरों ने बताया वायरस अटैक रस चूसने वाले कीट की वजह से हुआ है। ट्रीटमेंट के तौर पर कई जगह किसानों ने हाई डोज कीटनाशक का उपयोग भी किया है जो फसल के लिए घातक साबित हुए हैं। जहां अटैक कम हैं वहां हल्की कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी जाएगी।

दस दिन में आएगी रिपोर्ट

^सर्वे के निर्देश शासन के नहीं है। किसानों की शिकायत पर उद्यानिकी विभाग अपने स्तर पर स्टॉफ से सर्वे करा रहा है। संभवत: 10 दिनों में आंकलन रिपोर्ट सकती है।^-वकीलसिंह गुर्जर,उपसंचालक उद्यानिकी

कसरावद क्षेत्र के कुछ खेतों में वायरस अटैक शुरुआती चरण में है। पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं।