पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव के लिए विभाग प्रमुखों से कार्ययोजना की जानकारी ली

कृषि महोत्सव के लिए विभाग प्रमुखों से कार्ययोजना की जानकारी ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुझे ग्रामीणों की समस्याएं सुनना है- कलेक्टर

सभीविभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, सभी बातों में समय गंवाए, मुझे ग्रामीणों की समस्याएं सुनना है, इसलिए अपने विभाग की जानकारी में मुख्य बातें ही प्रस्तुत करें।

यह बात गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने अफसरों से कही। जनपद सभागृह में आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अफसरों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया। स्कूलों में शौचालय निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने सहित ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के समापन के बाद सभागृह के बाहर एकत्रित महिलाएं कलेक्टर के आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कलेक्टर श्री दुबे आए महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। सभी की समस्याओं को सुनते हुए श्री दुबे ने आवेदन लेकर तहसीलदार एवं सीईओ को प्राथमिकता से निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसके बाद कुछ महिलाओं के और सवाल किए जाने पर कलेक्टर श्री दुबे ने प्रसन्न मुद्रा में कहा - अम्माजी... मैं हूं ना. आप क्यों चिंता करती हो, आपका काम हो जाएगा।

अफसरों को संबोधित करते विधायक राजकुमार मेव।

महिलाओं से समस्याएं सुनते नीरज दुबे।

कृषि महोत्सव को लेकर कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।