- Hindi News
- अध्यापकों ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
अध्यापकों ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
भर्तीप्रक्रिया का विरोध करते हुए वरिष्ठ अध्यापक गुरुवार को लामबंद हुए। अध्यापकों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा और पदोन्नति की मांग की। इसके पहले गांधी प्रतिमा के सामने एक दिनी सांकेतिक धरने पर बैठे।
वरिष्ठ अध्यापकों ने बताया हाईस्कूल प्राचार्य पद के लिए होने वाले संक्षिप्त परीक्षा में 1998 से कार्यरत वरिष्ठ अध्यापकों को मुक्त रखा जाए या बोनस के रूप में 30 अंक अतिरिक्त दिए जाएं। अशोक दीक्षित और मेहबूब खान ने बताया अध्यापक संवर्ग नीति के अनुसार प्रदेश में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं अध्यापकों की पदोन्नति हो रही है वहीं 17 वर्षों से वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वरिष्ठ अध्यापकों ने बताया 23 सितंबर को भोपाल में मांग पत्र शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को देंगे। विकास गीते, सीमा बोवरीकर, स्वधा पंडित, मुरली महाजन, जयश्री जोशी मौजूद थे।
अध्यापकों ने पदोन्नत्ति को लेकर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को सौंपा ज्ञापन।