- Hindi News
- मोबाइल पर मां भाई से बात की और नर्मदा में लगा दी छलांग
मोबाइल पर मां-भाई से बात की और नर्मदा में लगा दी छलांग
मोबाइल पर मां-भाई से बात की और नर्मदा में लगा दी छलांग
भास्कर संवाददाता|कसरावद
मोबाइलव्यवसायी लोकेश पिता िदनेश प्रजापत ने गुरुवार शाम को नर्मदा पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची। थाना प्रभारी िगरीश जेजुरकर ने बताया वार्ड 3 निवासी लोकेश दिनेश प्रजापत (26) माकड़खेड़ा नर्मदा पुल पर एक अन्य व्यक्ति की बाइक लेकर पहुंचा था। वहीं से पहले मां और बाद में बड़े भाई सुनील प्रजापत से मोबाइल पर बात की। इसके बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार करने आए कुछ लोगों ने उसे पुल से छलांग लगाते देख लिया। मौके से एक बाइक बरामद हुई है। नर्मदा िकनारे खोजबीन की जा रही है। ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ने के कारण नदी में बहाव तेज होने से भी परेशानी रही है। जिले से भी गोताखोर पुलिस जवान बुलवाए हैं। सर्चिंग जारी है। नर्मदा क्षेत्र के सभी थानों ग्राम पंचायतों को सूचना दी है।
माकड़खेड़ा नर्मदा पुल से युवक ने लगाई छलांग।