पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने की मांग

ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रपटे के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास बाढ़ में आया कचरा साफ नहीं किया गया।

भास्कर संवाददाता| बालसमुद

पथाेरामार्ग पर रपटे के पास फीडर सेपरेशन का कार्य कर बिजली ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों को खतरा बना रहता है। रपटे के समीप होने से ग्रामीणों द्वारा बिजली कंपनी का कई बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीण राजा खान, चंदू खान, हारुन खान, मंसूर खान हसीर खान ने बताया नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर से तीन मुस्लिम मोहल्लों को सप्लाय दी गई है। एक सप्ताह पहले साटक नदी में बाढ़ आने के दौरान ट्रांसफार्मर पूरी तरह से डूब गया था। बाढ़ का पानी उतरने के बाद बिजली सप्लाय शुरू कर दी गई लेकिन ट्रांसफार्मर स्थानांतरित नहीं किया।

ग्रामीणों ने बताया फीडर सेपरेशन कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान ही ठेकेदार से अन्य स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही थी इसके बाद भी रपटे के बिल्कुल नजदीक लगा दिया। रपटे के पास होने के साथ ही उस स्थान पर छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं। मार्ग से पथोरा, बलखड़ महाराजखेड़ी गांव तक आवागमन बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया बार-बार बिजली कंपनी को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर अन्य स्थान पर लगाया नहीं जा रहा है। समय रहते नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मुस्लिम समाज सदर सादिक ठेकेदार ने बताया जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। फिलहाल नदी में पानी होने से बच्चे नहाने के लिए जाते रहते हैं।

ट्रांसफार्मरकी जगह बदलने का प्रस्ताव भेजा

^ट्रांसफार्मरकी जगह बदलने का प्रस्ताव बनाकर आगे भेजा है। 15 दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। -एम झेड खान, सहायकयंत्री विविकंलि. बालसमुद