पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से कटे नोट निकले, बैंक ने बंद कराया

एटीएम से कटे नोट निकले, बैंक ने बंद कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम से कटे नोट निकले, बैंक ने बंद कराया

भास्कर संवाददाता| बालसमुद

गुरुवारको एटीएम से रुपए निकालते समय कुछ ग्रामीणों ने कटे नोट मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया एटीएम से कटे नोट निकल रहे हैं। बैंक ने तकनीकी खराबी की बात कहते हुए एटीएम बंद करवा दिया। ग्रामीण इंद्रजीत पटेल सुबह बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एटीएम से तीन बार में 22 हजार रुपए निकाले। इसमें से 100-100 के 15 नोट कटे हुए निकले। अन्य ग्राहकों ने भी इस बात की शिकायत की। इसके बाद शाखा प्रबंधक द्वारा एटीएम बंद कर ग्राहकों को कटे नोट बदलने की बात कही। ग्रामीण संजय पटेल संतोष पटेल ने बताया एटीएम से 20 दिनों से पैसे नहीं निकल रहे थे।

ग्राहकमिलन समारोह कल

खरगोन|अपेक्स बैंकशाखा खरगोन द्वारा शनिवार दोपहर 2.30 बजे ग्राहक मिलन समारोह स्वास्थ्य परीक्षण होगा। ग्राहकों को बैंक की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

एटीएम के कटे नोट दिखाता ग्राहक।