किसानों का समूह बीमा िफर से शुरू
किसानसदस्य ब्याज राशि जमाकर कालातीत खातों को चालू कर लें ताकि संस्था सदस्यों को लाभांश मिल सके। संस्था ने सदस्यों का समूह बीमा (दुर्घटना अथवा आकस्मिक मृत्यु) शुरू किया है। वहीं काल्याखेड़ी की बीज उत्पादक संस्था से िकसान बीज नहीं लेना चाहते तो संस्था प्रबंधक प्रस्ताव बनाकर किसी और संस्था से बीज लें। गत वर्ष भी संस्था की किसानों ने शिकायत की थी।
यह बात गुरुवार को आजा सहकारी संस्था बन्हेर की वार्षिक आमसभा में सीसीबी शाखा बिस्टान के प्रबंधक भगवानसिंह यादव ने कही। आमसभा में संस्था प्रबंधक रामेश्वर कुशवाह ने लेखा-जोखा का ब्योरा प्रस्तुत किया। किसान कैलाश गुप्ता ने कहा गांव में एक बड़े गोडाउन की स्वीकृति अंितम चरण में है, शीघ्र ही निर्माण होना चाहिए। देवला में भी भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को आवश्यक बताया। आमसभा पर्यवेक्षक अफजल खान अध्यक्ष पाच्या तोमर की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर गणपतसिंह वास्कले, रणजीत राठौर, धर्मेन्द्र पटेल, संतोष राठौर, माधव पाटील, डोंगरसिंह यादव सहित सदस्य उपस्थित थे।
आमसभा में उपस्थित सदस्यगण किसान।