धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा
धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा
बड़वाह| नावघाटखेड़ी क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूमते सुनील पिता अमर मानकर (20) निवासी बालीपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह दादा दरबार अस्पताल के बाहर घूम रहा था। सूचना पर एएसआई संतोष कैथवास मौके पर पहुंचे आरोपी को पकड़ कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
दोघंटे हुई बारिश
बलवाड़ा| गुरुवारदोपहर 3 बजे से क्षेत्र में दो घंटे रुक रुककर बारिश हुई। वहीं बड़वाह, सनावद, बासवा आसपास के क्षेत्रों में 2 घंटे बारिश हुई। सनावद में दोपहर 3 से 4 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। शाम में पानी का माहौल बना।