कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
सनावद| मोरघड़ीकॉलोनी स्थित 132 केवीए ग्रिड पर मेंटेनेंस का काम होने के कारण 20 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर में िबजली प्रदाय बंद रहेगा। अभियंता केके गुप्ता ने बताया कार्य की स्थिति को देखते हुए समय कम ज्यादा किया जा सकता है।
वाहनचालक घायल
कतरगांव| स्टेटहाईवे पर गुरुवार शाम 7.30 बजे टवेरा को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें टवेरा चालक सतीश देसाई को मामूली चोंटें आई।