250 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया
250 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया
सनावद| मानवसमिति ने जिला अंधत्व निवारण समिति शासकीय अस्पताल के सहयोग से जैन धर्मशाला में नेत्र शिविर लगाया। शिविर में 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। इनमें से 90 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस पाटीदार, डॉ. आशीष सेन, सहायक विशेषज्ञ सुनिल राठौर, बीएस परमार ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। डॉ. गजानन वर्मा, हेमेन्द्र जैन, प्रीतम जैन, रामकिशन माहेश्वरी, आशीष पाटनी, अभिषेक घाटे, मानव समिति सदस्य, श्याम मुंदड़ा, दिलीप भंवर, कृष्णकांत नाइक, संदीप चौधरी का योगदान रहा।