पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेड़िया में एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी

बेड़िया में एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> पहले हुई चोरियाें का भी खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस

भास्करसंवाददाता|बेड़िया

क्षेत्रमें लंबे समय से चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कारण एसपी ने यहां के चौकी प्रभारी विमल तिवारी को हटा दिया था। नए चौकी प्रभारी भी यहां चोरी की वारदातों की रोकथाम नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फिर बदमाशों ने एक साथ चार स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है, लेकिन पुलिस नींद से नहींं जाग रही।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर रात्रि के समय विद्याश्री इंटरप्राइजेस, किराना दुकान और मेडिकल स्टाेर की दो शटर ताले सहित बीच में से उचकाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विद्याश्री इंटरप्राइजेस (किराना दुकान) से बदमाश 3 हजार रुपए की चिल्लर, ब्रिस्टल सिगरेट के पैकेट, 10 हजार रुपए नगद और 2 हजार रुपए मूल्य के काजू चुराकर ले गए। मेडिकल स्टोर से नगदी और चिल्लर ले उड़े। वहीं सनावद रोड पर सांईनाथ हार्डवेयर में पीछे से खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने गल्ले में रखे 23 हजार रुपए चुरा लिए। यहां गल्ला पेचकश से तोड़ा गया। 10 हजार रुपए मूल्य के कलर पेंट के डिब्बे सहित करीब 50 हजार का माल ले उड़े।

घर के बाहर खड़ी बाइक भी चुराई - बदमाशोंने कॉलोनी में सालिगराम चौधरी के घर के सामने खड़ी बाइक भी नहीं छोड़ी। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाइक (एमपी10-एमसी-2761) चुराकर ले गए। शिकायत पर सनावद थाना प्रभारी एमएस जाट, चौकी प्रभारी नागवंशी खरगोन के फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। इससे पहले भी विद्याश्री इंटरप्राइजेस में चोरी की वारदात हो चुकी है। चौकी प्रभारी नागवंशी ने कहा पुलिस वैन सनावद वापस बुलाने से बाइक से गश्त कर रहे हैं। आरेापियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शटर उचकाकर दुकान में घुसे बदमाश।