- Hindi News
- राज्य निर्वाचन आयोग को तहसीलदार की शिकायत
राज्य निर्वाचन आयोग को तहसीलदार की शिकायत
निर्वाचनआयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि नगरीय निकाय चुनाव के किसी भी काम में नगरीय निकाय के किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती। उन्हें इससे दूर रखा जाना है, लेकिन तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा ने सनावद नगर पालिका के करीब 15 से अधिक अफसर-कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी। हालांकि कुछ कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी मौखिक आदेश पर लगी है, लेकिन इस कारण नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
जिस समय कर्मचारी को दफ्तर में बैठना चाहिए उस समय वह मतदान स्थल और दूसरे कामों की जानकारी एकत्रित करने और अन्य काम में लगा है। इससे आहत एक एल्डरमैन ने निर्वाचन आयाेग को तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येंद्र बैरवा की शिकायत भेजी है। जिसमें कहा गया है कि ड्यूटी नियम विरुद्ध है। अफसर के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। आयोग अध्यक्ष जीपी श्रीवास्तव को भेजी गई शिकायत में कहा गया कि सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। यह राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की खुली अवहेलना है। साथ ही उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर अफसर के निलंबन की मांग भी की। कर्मचारियों से वार्ड परिसीमन, मतदाता सूची, दावे, आपत्ति का काम कराया जा रहा है।
दिशा निर्देशों की नहीं कर रहे अवहेलना
^नपाकर्मचारियों को दावे, आपत्तियों के काम में नहीं लगाया गया है। उन्हें सिर्फ सरकारी डाक लाना, रजिस्टर मेंटेन करना, तामिली और रिकार्ड संरक्षित रखने के लिए ही लगाया गया है। आयाेग के किसी भी दिशा निर्देशों की अवहेलना नहीं की जा रही है।^ -सत्येंद्रबैरवा, तहसीलदारसहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सनावद
सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मांगी सूची
एल्डरमैनने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र भेजकर उनसे चुनाव में लगाए अफसर-कर्मचारियों की सूची मांगी है। जिसमें कहा गया है कि किस नियम और कानून के तहत अफसर-कर्मचारियों काे निकाय चुनाव में लगाया गया है यह स्पष्ट किया जाए।
यह अफसर और कर्मचारी लगे चुनाव ड्यूटी में
सहायकराजस्व निरीक्षक राजाराम मासरे, खेमचंद सोनी, रामलाल सिरसाटे, जितेंद्र गोहे, विरेंद्र कपिले, जाकीर खान, बंटी सिरसाटे, भृत्य अशोक पेंडारे। इसके अलावा अन्य अफसर-कर्मचारी भी चुनाव का काम कर रहे हैं, लेकिन एल्डरमैन की ओर से इन नामाें की सूची