पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधियों की पसंद पूर्व अध्यक्ष, पसोपेश में संगठन

प्रतिनिधियों की पसंद पूर्व अध्यक्ष, पसोपेश में संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह स्थानों पर कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं

15में से भाजपा के छह संचालक निर्विरोध चुने जाएंगे। कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए रंजीत डंडीर दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जबकि प्रकाश र|पारखी का नाम बैंक को अग्रणी करने प्रतिनिधियों की पसंद के लिए मजबूत बताया जा रहा है। उधर, कांग्रेस से कसरावद विधायक सचिन यादव, संजय पटेल, भूपेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव ने फार्म भरे हैं। भूपेंद्र यादव ने बताया नौ स्थानों पर हम चुनाव लड़ेंगे।

प्रकाश र|पारखी ने भी फार्म जमा किया।

भास्कर संवाददाता|खरगोन

सहकारिताचुनाव में भाजपा में घमासान की स्थिति बरकरार है। संचालक पदों के नामांकन भरने आए अधिकांश प्रतिनिधियों की पहली पसंद सीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश र|पारखी बने हैं। विधानसभा के कुछ प्रतिनिधियों ने श्री रत्पनारखी के समर्थन में पर्यवेक्षक बाबूसिंह रघुवंशी के सामने पक्ष भी रखा। जबकि संगठन का कहना है आठ साल के लंबे कार्यकाल के बाद श्री र|पारखी को दोबारा मौका नहीं मिल सकता। संचालक के चुनाव में नजर अध्यक्ष के पद पर है। उधर, छह स्थानों पर कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं होने से भाजपा संचालक निर्विरोध चुने जा सकते हैं।

भाजपा में दो दिन से लगातार उम्मीदवारों का मंथन हो रहा था। गुरुवार प्रदेश भाजपाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान की सहमति से 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें औद्योगिक प्रतिनिधि का नाम छोड़ा गया। पर्यवेक्षक श्री रघुवंशी ने बताया विपणन से दो सदस्यों की स्थिति पर एक स्थान खाली छोड़ा है। दोपहर बाद औद्योगिक प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश र|पारखी ने फार्म जमा किया। पर्यवेक्षक श्री रघुवंशी ने सभी प्रतिनिधियों से संचालक उम्मीदवार के लिए चर्चा की। इसके बाद संचालकों उम्मीदवारों के नाम तय हुए। श्री रघुवंशी ने बताया संगठन का निर्णय मान्य होगा।

आखिरीदिन 29 फॉर्म जमा

अंतिमदिन गुरुवार 29 प्रतिनिधियों ने फार्म जमा किए हैं। अब कुल 49 फार्म जमा हो गए हैं। शुक्रवार नामांकनों की जांच होगी। इसके बाद योग्य मतदाता संचालक मंडल का चुनाव करेंगे। संचालक मंडल सीसीबी अध्यक्ष अन्य प्रतिनिधियों का चुनाव करेगे।