- Hindi News
- राधावल्लभ मार्केट में संदिग्ध दिखे युवक युवती, भीड़ ने युवक को पीटा; केस दर्ज
राधावल्लभ मार्केट में संदिग्ध दिखे युवक युवती, भीड़ ने युवक को पीटा; केस दर्ज
लवजिहाद की अाशंका पर गुरुवार शाम 7 बजे राधावल्लभ मार्केट में युवक-युवती को लोगों ने चाट सेंटर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद पुलिस ने निगरानी पाइंट लगाया। रात करीब 9.30 बजे मार्केट की गलियों में गश्त बढ़ा दी। उधर, पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ उसके साथ मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एक युवक दो युवतियों के साथ चाट सेंटर पर बैठा था। कुछ लोगों को उन पर संदेह हुआ। भीड़ में कुछ गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ की गई और मामले की सूचना थाना कोतवाली में दी। निर्भया टीम के साथ पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और युवक-युवतियों को थाने ले गए। यहां भीड़ जमा होने लगी। टीआई बृजेश मालवीय ने अफसरों को सूचना दी। कुछ देर बाद एसडीओपी आर.बी. दीक्षित भी कोतवाली पहुंचे।
श्री दीक्षित ने बताया लगातार इस तरह की घटनाएं सामने रही हैं। तीन दिनों में राधावल्लभ मार्केट की यह दूसरी घटना सामने आई है। मामलों पर अंकुश लगाने पुलिस ने मार्केट चौराहों पर पुलिस जवान तैनात किए हैं। यहां पाइंट लगाए जाएंगे। ज्यूस सेंटर, चाट-नमकीन के ठेलों पर विशेष नजर रहेगी। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो पुलिस उसे खदेड़ देगी। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। गश्त बढ़ने के बाद मार्केट में बिना वजह खड़े रहने वाले लोग नजर नहीं आए। सेंटरों पर भी सन्नाटा रहा।
एक दिन पहले भी हुई थी घटना
लवजिहाद का मामला बुधवार को भी आया था। इसमें छात्रा ने युवक के खिलाफ पुलिस को बयान दिए थे। मामले में युवक अकरम ने नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की। छात्रा का असलियत पता चली तो अकरम ने उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।
मामले के बाद रात 9 बजे मार्केट में गश्त के दौरान तैनात किए पुलिस जवान।