पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो आराेपियों के परिजनों से थाने में पूछताछ की

दो आराेपियों के परिजनों से थाने में पूछताछ की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िझरन्याक्षेत्र के छिल्टिया गांव में दो दिन पहले व्यापारी युवक की आत्महत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों के परिजनों को थाने लाकर पूछताछ की। उधर, सुसाइड नोट में लिखे सात आरोपी संबंधित महिला फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी महिला के पति अनिल आरोपी राजेश सालगराम के भाई नवीन को थाने पर लाकर पूछताछ की। वहीं फरार आरोपियो के खिलाफ भादवि की धारा 306, 323, 325, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया। छिल्टिया के आशीष जायसवाल ने सोमवार को कीटनाशक पी लिया। इससे देर रात को उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें गांव की एक महिला के झूठे दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज करने राजेश सालगराम चौहान, टीकम खेमराज चौहान, श्याम चौहान, इंद्रपालसिंह चौहान, अनिल चौहान, सचिन चौहान, भूरिया चौहान द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाने से आहत होने पर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मृतक के परिजनों ने मंगलवार को पीएम के बाद पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।