पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैडम! विधायक फोन लगाकर कहते हैं हमारे मरीज को बेड दो

मैडम! विधायक फोन लगाकर कहते हैं हमारे मरीज को बेड दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैडम!िवधायक फोन लगाकर कहते हैं हमारे मरीज का इलाज जमीन पर क्यों कर रहे हो, उसे बेड दो। बेड की कमी है। ऐसे में कहां से उपलब्ध कराए। गुरुवार को जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टरों ने यह बात सीएमएचओ डॉ. विराज भालके को बताई। डॉ. भालके यहां शाम को क्षमता से तीन गुना भर्ती हो रहे मरीजों को देखने आई थी। उन्होंने जमीन पर लेटे मरीजों को फोटो खिंचवाए हैं। जमीन पर इलाज की स्थिति को भोपाल के अफसरों को अवगत कराया जाएगा।

शाम करीब 6.30 बजे सीएमएचओ डॉ. भालके अस्पताल के दौरे पर निकली। उन्होंने सर्जिकल, मेडिकल आईसीयू का निरीक्षण किया। मरीजों से बात की। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रमेश नीमा, डॉ. एमएस बार्चे आदि मौजूद थे। कम बिस्तरों की समस्या पर डॉक्टरों ने कहा- जनप्रतिनिधि 300 बेड वाले अस्पताल को 500 बेड कराए। सीएमएचओ ने बताया अस्पताल में तीन गुना मरीज भर्ती है। जमीन पर इलाज हो रहा है। बेड भी नहीं है। गलियारों में भर्ती मरीजों को फोटो खींचे हैं। फोटो भोपाल अफसरों को भेजेंगे।

जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. भालके को निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने समस्याएं भी बताई।