पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज छात्रों से भरा वाहन पुलिया से नीचे गिरा, घायल

कॉलेज छात्रों से भरा वाहन पुलिया से नीचे गिरा, घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें गुरुवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 15 लोग घायल हुए। इसमें पांच कॉलेज छात्र सहित वाहन चालक 9 मजदूर घायल हुए हैं। घायल विद्यार्थियों मजदूरों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी का इलाज जारी है। तीन युवा गंभीर है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से किराए के बेड लेकर घायलों का इलाज कराया गया।

पुलिस के अनुसार खंडवा रोड स्थित श्रीजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच विद्यार्थी वाहन (एमपी09बीसी 5806) से कातोरा जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे मुलठान के हीरापुर स्थित नाले पर बनी पुलिया से वाहन असंतुलित होकर करीब 8 फीट गहरी तलाई में गिरा। श्रीराम यादव मुकेश शर्मा ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तलाई से निकाला। एक अन्य निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। घायल विद्यार्थियों में सचिन नानकराम गुर्जर, शानू साद, प्रेमलाल सेजगाव, दीपक हरिकरण, चालक सलमान अजीज सभी निवासी कातोरा अरविंद दशरथ निवासी डेडगांव घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां सभी का इलाज किया गया।

जिला अस्पताल में घायल विद्यार्थियों का इलाज हुआ।