- Hindi News
- कॉलेज की 122 छात्राओं ने सीखे जूडो कराते
कॉलेज की 122 छात्राओं ने सीखे जूडो-कराते
कसरावद कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं।
...इधर, गायन-वादन में अव्वल रहे उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थी
देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम बालरंग स्पर्धा हुई। इसमें गायन-वादन जैसी पांच विधाओं में 10 से ज्यादा स्कूलों के 5वीं से 12वीं तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 5वीं से 8वीं तक जूनियर वर्ग और 9वीं से 12 सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं हुई। निर्णायक नटराज संगीत विद्यालय प्रशिक्षक देवेंद्र पांजरे, महर्षि विद्या मंदिर के कमल गांगले रहे। संचालन उत्कृष्ट स्कूल संगीत शिक्षक मुरली खोड़े ने किया। आभार प्राचार्य के.सी. भालेकर ने माना।
येरहे विजेता- जूनियरवर्ग में ताल वादन में शैल महाजन, स्वर वादन में दर्श महाजन, सुगम संगीत में शैल महाजन, समूह नृत्य में हिना खान, महक जोशी विजेता रहे। वहीं सीनियर वर्ग में ताल वादन में पंकज श्याम पाटीदार, अभिषेक दसौंधी, प्रियांशु गुप्ता, सुगम संगीत में रश्मि बैरागी, एकल नृत्य में अदिति गुप्ता, समूह जिज्ञासा ग्रुप विजेजा रहे।
भास्कर संवाददाता| कसरावद
उच्चशिक्षा विभाग ने कॉलेज छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गुरुवार को कसरावद कॉलेज में 122 छात्राओं को जुड़ो-कराते का प्रशिक्षण दिया। क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. बी.एल.भाटे जूडाे-कराते प्रशिक्षक सचिन पाटीदार ने बताया छात्राओं को किक, पंच, कांता आदि की जानकारी दी। शरीर हो फिट रखने कठीन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के बारे में बताया। प्रतिदिन एक घंटा प्रैक्टिस करने को भी कहा। प्राचार्य डाॅ. बी.एल. बिलवे ने कहा वर्तमान में समाज हो रही वांछित घटनाओं से सबक लेना चाहिए। इसके लिए आत्मरक्षा का ज्ञान आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक छात्रा को जुड़ो कराते मार्शल आर्ट्स का ज्ञान होना चाहिए। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डाॅ. जी.एस. चौहान, डाॅ. राकेश ठाकुर, प्रो. विजयसिंह मंडलोई , प्रो. छितुसिंह चौहान, प्रो. प्रीति पटेल, प्रो. लक्ष्मण रजाने आदि मौजूद थे। आभार डाॅ. दयाराम साकले ने माना।