- Hindi News
- 50 हजार में लड़की दी, मार्कशीट लाने का कहा और हो गई फरार
50 हजार में लड़की दी, मार्कशीट लाने का कहा और हो गई फरार
महाराष्ट्रकी युवतियों को खरगोन जिले में लाकर शादी के बहाने बेचने का एक और मामला सामने आया है। इस बार शादी के नाम पर ठगी का शिकार बासवा गांव के युवक हैं। उसने 50 हजार रुपए में लड़की खरीदी। घर से मार्कशीट लाने को कहकर फरार हो गई। तीन महीने हो गए अभी तक घर नहीं आई। युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अकोला और उगवा (महाराष्ट्र) के दो लोगों ने खुद को मामा और एक महिला को मौसी बताकर एक युवक को 50 हजार रुपए में लड़की बेची थी। उसकी शादी ओंकारेश्वर में कराई गई। कुछ दिन साथ में रही लेकिन ससुराल से मार्कशीट लाने का कहकर गई तो अब तक नहीं लौटी। बासवा निवासी कालू पिता कड़वाजी कनाड़े ने बताया मैं अपने दादा हंसराज कनाड़े को अकोला राशन देने जाया करता था। इसी बीच दो दलाल मेजर यादव अकोला सावड़ेजी निवासी उगवा ने मुझसे संपर्क कर शादी के लिए लड़की का प्रस्ताव दिया। मैंने हामी भर दी तो उन्होंने कहा खर्च 50 हजार रुपए आएगा। वह एक महीने बाद ही (30 जनवरी 14 को) लड़की घर लेकर गए। 50 हजार रुपए लिए और ओंकारेश्वर ले जाकर विवाह करा दिया।
प|ी को पारस गांव का रहने वाला बताया
कालुने बताया सुनीता नाम की लड़की से मेरी शादी कराई। तीन महीने पहले मायके यह कहकर गई थी कि वहां से अपनी मार्कशीट लाना है। मैं उसे खुद खामगांव छोड़कर आया। जहां उसके नकली मामाओं ने कहा यह घर किराये का है अौर अभी खरीदा है। लड़की को पारस गांव का रहने वाला बताया, लेकिन मुझे पता तक नहीं दिया। 15 दिन पहले प|ी से दलाल ने बातचीत कराई, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। कालु ने बताया मैंने मोबाइल 09623301291 पर मैजर यादव यानी नकली मामा से संपर्क किया तो वह मुझे अकोला बुलाते रहे, लेकिन वहां पहुंचने पर मोबाइल बंद कर लेते।
कालू के पास खड़े दो दलालों ने ओंकारेश्वर में शादी कराई। इनसेटकालू।
बासवा में ही इन दलालों ने जिनेंद्र पिता लख्मीचंद की भी शादी कराई थी। 10 दिन बाद ही उसकी प|ी पूजा घर से चली गई। दलालाें ने 55 हजार रुपए लिए थे। जिनेंद्र भी अपनी प|ी को छोड़ने गया था, लेकिन अकोला स्टेशन पर ही उसकी मां वहां पहुंची और फटे कपड़ों से भरा बैग जिनेंद्र को देकर कहा दामाद जी माेबाइल में बैलेंस डलवाकर लाओ। वह बैलेंस डलवाकर लाैटा तो सास मिली प|ी। जिनेंद्र ने बताया रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे, लेकिन दूसरे प्रदेश का मामला होने के कारण पुलिस