- Hindi News
- सीएम के पास सबके लिए समय हमारी बारी आई तो हुए बीमार
सीएम के पास सबके लिए समय हमारी बारी आई तो हुए बीमार
> मांगों के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट आए पीडब्ल्यूडी के दैनिक वेतन भोगी
भास्करसंवाददाता|खरगोन
लोकनिर्माण विभाग मजदूर वर्कचार्ज कर्मचारी यूनियन (सीटू) के बैनर तले गुरुवार को दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने कहा- भोपाल में मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर मुलाकात करने का दिन तय किया था लेकिन पता चला वे बीमार हैं। उनके पास सबके लिए समय है, हमारी बारी आई तो बीमार पड़ गए। दोपहर 2.20 बजे श्रमिक नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। अफसर कुछ देर ज्ञापन लेने नहीं आए। कुछ श्रमिकों ने अपनी बात रखी। 20 मिनट बाद एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा प्रदेश सरकार से मांगों के निराकरण की मांग की। कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सावलिया कर्मियों ने बताया प्रदेश सरकार दैनिक वेतनभोगी मजदूरों के वेतन बढ़ोत्तरी, नियमितिकरण जैसी मांगों को आश्वस्त करने के बाद पूरा नहीं कर रही। जबकि दैनिक वेतन भोगी स्थानीय श्रमिक दोनों एक समान काम करते हैं।
दैनिक वेतन भोगियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।