पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने डॉक्टरों का कई घंटे किया इंतजार

महिलाओं ने डॉक्टरों का कई घंटे किया इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकअस्पताल में परिवार नियोजन के तहत आई महिलाओं को िफर घंटों डॉक्टर के पहुंचने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर में जांच कराने के बाद महिलाएं घंटों तक कतार में बैठी रहीं। वहीं महिलाओं के साथ आए परिजन रोते-बिलखते बच्चों को संभालते नजर आए। ऑपरेशन से पहले लगने वाले इंजेक्शन से कुछ महिलाओं को उल्टी की शिकायत भी हुई। दोपहर 2 बजे बाद डॉ़ महेंद्र बड़ोले अस्पताल पहुंचे। नसबंदी कराने आई महिला कविता राकेश निवासी महाराजखेड़ी, शीला अशोक मुकुंदपुरा, माया मंगा हीरापुर, माया राकेश कसरावद ने बताया सुबह 7 बजे से अस्पताल आए हैं। खाली पेट घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। गर्मी भूख से बच्चे भी बिलखते रहे।

शिविर में आई महिलाएं पुरुषों को एक ही सुविधाघर का उपयोग करना पड़ा। अस्पताल आए शैलेंद्र गांगले राकेश सोलंकी ने बताया पुरुषों का सुविधाघर बंद होने के कारण महिलाओं वाले सुविधाघर का उपयोग पुरुष भी मजबूरी में कर रहे हैं। यहां भी काफी गंदगी िबखरी हुई है। खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर 2 बजे बाद डॉक्टर के आने के बाद ऑपरेशन शुरू हो सके। प्रभारी बीएमओ डाॅ. चंद्रेश दीक्षित ने बताया डॉक्टर के शिविर में देरी से आने की समस्या का निराकरण करवाया जाएगा।

परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराने आई महिलाएं इंतजार करती रहीं।