सनावद| रविवारको ग्राम ढकलगांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। 17 वर्षीय किशोरी को गांव के लोकेंद्र पिता रेवाराम परेशान करता था। परिजन को बात पता चलने पर वह सनावद थाने पहुंचे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।