प्राणायाम होम्योपैथिक शिविर लगा
प्राणायाम होम्योपैथिक शिविर लगा
सनावद| भारतस्वाभिमान लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निमाड़ एेकेडमी निमाड़ विद्या विहार राहड़कोट में योग प्राणायाम होम्योपैथिक शिविर लगा। भारत स्वाभिमान जिला संयोजक जेटी बिरले राघोराम आर्य ने छात्रों को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। होम्योपैथिक परीक्षण शिविर में लायंस क्लब सचिव डॉ. कमलेश चौधरी द्वारा परीक्षण दिया गया। अध्यक्ष जाकिर हुसैन अमि, सलित, अमिता मुंदड़ा, निलेश खेड़े, हीरालाल दोगायां, विजय भटाण्या, अमरनाथ दोगायां चिंताराम बिर्ला मौजूद रहे।