- Hindi News
- बड़वाह| बड़वाहमें मिजोरम के लोगों द्वारा पैसे का लालच देकर
बड़वाह| बड़वाहमें मिजोरम के लोगों द्वारा पैसे का लालच देकर
बड़वाह| बड़वाहमें मिजोरम के लोगों द्वारा पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस ने दो और आराेपियाें को रविवार को गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में जमानत भी मिल गई। वहीं शनिवार को काटकूट जेल भेजे गए आरोपियों की रविवार को जमानत नहीं हो सकी। इसमें दो युवतियां सनावद की वैष्णव कॉलोनी में पिछले छह महीने से रह रही थी, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं थी। मामले में पुलिस सनावद, बड़वाह के मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। गौरतलब है शुक्रवार शाम बड़वाह के दशहरा मैदान क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आने पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पांच आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा था। दो अन्य आरोपी रमेश जिनोदिया (45) गीताबाई पति झंवरसिंह (40) निवासी दशहरा मैदान को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
धर्मांतरण मामले में दो और गिरफ्तारी