बिजली कर्मचारी झुलसा, इंदौर रैफर
बिजलीवितरण कंपनी के अस्थायी कर्मचारी के रविवार को 11केवी लाइन में कार्य करते समय झुलसने से गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल इंदौर रैफर किया गया। ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए तीन घंटे तक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वहीं आबादी क्षेत्र में रहने वाले विकलांग सागर ने लोगों की मदद से कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार रविवार दोपहर 11 बजे विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में ठेकेदार के पास कार्यरत कर्मचारी नारायण पिता अशोक पटेल 11 केवी उपकेंद्र पर काम करते समय बुरी तरह झुलस गया। विस्फोट सुनकर विकलांग सागर भीलाला, पूनमचंद पटेल दिनेश कोठे ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को कसरावद अस्पताल पहुंचाया। यहां से खरगोन जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया।
कंपनी कार्यालय पर ग्रामीणों से चर्चा करते अफसर।